उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

Shantanu Roy
11 Dec 2022 11:57 AM GMT
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस
x
बड़ी खबर
आजमगढ़। महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए दिनांक 25 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय दिवस एवं 10 दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के रूप में बनाया जाता है। इसके दृष्टिगत आज दूसरे दिन महिलाओं के खिलाफ हिंसा एवं भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए चिल्ड्रेन कालेज (गर्ल्स विंग) आजमगढ़ में महिला कल्याण विभाग द्वारा लिंग आधारित हिंसा के विरूद्ध अभियान का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत छात्र/छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अधिनियमों जैसे-दहेज उत्पीड़न, कार्य स्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न, खरेलु हिंसा, बाल विवाह, अनैतिक व्यापार, कन्या भू्रण हत्या, लिंग परीक्षण, पास्को एक्ट एवं हेल्पलाइन नम्बर के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रीती उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं/बालिकाओं से संबंधित अधिनियमों में दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, कार्य स्थल पर महिलाओं का लैगिंक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम 2013), घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956, किशोर न्याय (बालिकाओं की देख-रेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होने बताया कि पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 भारत में कन्या भू्रण हत्या एवं गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए कानून है। उन्होने कहा कि महिलाओं का जहां भी समाज में शोषण हो, उसका कड़ा विरोध करें एवं अपने आस-पास की महिलाओं को भी जागरूक करें। उन्होने घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 के बारे में बताते हुए कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य घरेलू हिंसा से महिलाओं को बचाना और पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। इस कानून के तहत घरेलू हिंसा के दायरे में अनेक प्रकार के हिंसा और दुर्व्यवहार आते हैं। जिसमें शारीरिक दुरूपयोग, लैगिंग शोषण, मौखिक और भावनात्मक हिंसा, आर्थिक हिंसा, ये सब घरेलू हिंसा की श्रेणी में आते हैं। इसी के साथ ही उन्होने बताया कि महिलाओं के सुरक्षा के दृष्टिगत हेल्पलाइन नम्बर जारी किये गये हैं, जिसके अन्तर्गत 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवाएं एवं 108 एम्बूलेंस सेवाएं है। इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग की जिला समन्वयक अन्नू सिंह, चिल्ड्रेन कालेज (गर्ल्स विंग) की प्रधानाचार्या एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।
Next Story