- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय...
उत्तर प्रदेश
मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, एक सिपाही व बदमाश घायल
Admin4
15 July 2023 2:21 PM GMT

x
जयसिंहपुर, सुलतानपुर। आतंक के पर्याय बने चार अंतर्जनपदीय बदमाशों को जयसिंहपुर व मोतिगरपुर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बीते दिनों हुई लूट की घटनाओं में शामिल चार लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान भाग रहे एक बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया। जवाबी कार्यवाही में एक सिपाही भी जख्मी हो गया। तीन लुटेरे जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं।
चार पहिया वाहन व बाइक सवार लुटेरे लूट व टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। इनके राजफाश को क्षेत्राधिकारी प्रशांत सिंह ने पुलिस की तीन टीमें गठित की थीं। खुद भी लगातार तीन दिन तक अगल बगल के जनपदों अंबेडकरनगर व जौनपुर के बॉर्डर की निगरानी कर रहे थे। शुक्रवार की रात जब जनपद की सीमा में प्रवेश किया तो पुलिस के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
सटीक सूचना पर पुलिस ने मोतिगरपुर में बगैर नंबर की पल्सर पर सवार बदमाश शेर अली उर्फ शेरा को रोका तो वह फायर करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में वह पुलिस की गोली से घायल हो गया। घायल बदमाश जनपद के करौंदीकला का रहने वाला है। उसके द्वारा चलाई गई गोली से सिपाही जनार्दन यादव भी आंशिक रूप से जख्मी हो गए। इन्हें मोतिगरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story