- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सरदार बल्लभ भाई पटेल...
उत्तर प्रदेश
सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्देश
Shantanu Roy
16 Oct 2022 9:30 AM GMT

x
बड़ी खबर
आजमगढ़। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2022 को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 31 अक्टूबर को प्रातः 8ः00 बजे प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में प्रभात फेरी का आयोजन तथा माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की रैली निकाली जायेगी। 9ः00 बजे लौह पुरूष सरदार पटेल के जीवन राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता दिवस पर समस्त विद्यालयों के छात्रों के "स्लोगन" का संकलन किया जायेगा। 10ः00 बजे सूचना विभाग द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता विषयक प्रदर्शिनी लगायी जायेगी। 12ः00 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय में जिलाधिकारी द्वारा मरीजों को फल वितरण किया जायेगा। अपरान्ह 1ः00 बजे वृद्ध एवं कुष्ठ आश्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भोजन वितरण किया जायेगा। 2ः00 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल का व्यक्तिगत एवं कृतित्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 4ः00 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन पर विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सायं 6ः00 बजे लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन चरित्र पर फिल्म शो-स्टेडियम परिसर में किया जायेगा।
Next Story