उत्तर प्रदेश

दरोगा के बेटे का मसूरी के होटल में कत्ल

Admin Delhi 1
13 Sept 2023 9:48 AM IST
दरोगा के बेटे का मसूरी के होटल में कत्ल
x
सदर थाने में तैनात था बेटा

मेरठ: सदर बाजार थाने में तैनात उप निरीक्षक के बेटे की मसूरी के एक होटल में गला रेतकर हत्या कर दी गई. वह अपने दोस्तों के साथ ही घूमने के लिए मसूरी गया था.

मूलरूप से न्यू आदर्श नगर रुड़की के रहने वाले सत्य कुमार यूपी पुलिस में उप निरीक्षक हैं. वह इन दिनों सदर बाजार थाने में तैनात हैं. बताया जाता है कि उनका बेटा कपिल चौधरी (24) अपने कुछ दोस्तों के साथ मसूरी घूमने के लिए निकल गया. वहां उन्होंने मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक होम स्टे में कमरा ले लिया. इस दौरान उनके दोस्त भी साथ थे जो दिन निकलते ही कार लेकर चले गये. दोपहर तीन बजे होम स्टे की महिला सफाईकर्मी कमरे में पहुंची तो देखा कपिल चौधरी का शव बैड के नीचे खून से लथपथ पड़ा है. महिला ने शोर मचा दिया. होम स्टे का स्टाफ भी पहुंच गया और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सीओ मसूरी अनिल जोशी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी. गला रेतकर कपिल चौधरी की हत्या की गई थी. इस बात की जानकारी सदर थाने में तैनात उप निरीक्षक सत्य कुमार को दी गई तो वह आनन फानन में मसूरी के लिए रवाना हो गये. बताया जाता है कि उनको बेटे के कत्ल की जानकारी नहीं दी गई थी. करीब छह माह पहले ही सत्य कुमार सदर बाजार थाने में आये थे.

Next Story