- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दारोगा की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश
दारोगा की संदिग्ध अवस्था में मौत, कई दिन से चल रहा था बीमार
Shantanu Roy
8 Jun 2022 5:56 PM GMT

x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के रहने वाले दरोगा प्रवेश कुमार की गोरखपुर में मौत हो गई। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें लेकर बनारस के बीएचयू जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर गोरखपुर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खोराबार थाने में तैनात थे दरोगा
पुलिस के अनुसार 47 वर्षीय दरोगा प्रवेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रामलखन की तैनाती खोराबार थाने में 7 दिसंबर 2019 को हुई थी। तभी से वह यहां तैनात थे। उनकी ड्यूटी गोरखपुर के बाले मिया मैदान में आयोजित मेले में लगी थी। 5 जून को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से मंगलवार की देर रात उन्हें बनारस रेफर किया गया था।
98 बैच के थे दरोगा
दरोगा प्रवेश कुमार 1998 बैच के थे। उनकी भर्ती पुलिस विभाग में 15 अक्तूबर 1998 को हुई थी। दरोगा का लीवर एवं किडनी में दिक्कत थी। दरोगा प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा के विनैका गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद पत्नी सरस्वती और भाई का रोकर बुरा हाल है। उनका एक बेटा और एक बेटी है।
Next Story