- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुजफ्फरनगर में...
उत्तर प्रदेश
मुजफ्फरनगर में इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टरों के तबादले हुए
Shreya
10 Aug 2023 4:51 PM IST

x
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत जिले के विभिन्न थानों एवं चौकियों में जमे इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टरों का तबादला करते हुए उन्हें इधर से उधर भेजा है। जहा चार इंस्पेक्टर व 5 सब इंस्पेक्टर के तबादले किए है।
जिसमें इंस्पेक्टर राजेश सिंह निरीक्षक अपराध थाना चरथावल बनाए गए,जय सिंह भाटी भोपा थाने के सीकरी चौकी प्रभारी बनाए गए,सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ssi थाना जानसठ बनाएं गए,थाना तितावी से उप निरीक्षक तेजवीर सिंह को भेजा गया थाना बुढ़ाना, इंस्पेक्टर लोकेंद्र पाल सिंह निरीक्षक अपराध थाना भोपा बनाए गए है।
Next Story





