उत्तर प्रदेश

पीडीए यात्रा की अराजकता में गई मासूम की जान, मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

jantaserishta.com
20 Nov 2026 11:31 AM IST
पीडीए यात्रा की अराजकता में गई मासूम की जान, मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला
x
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि अखिलेश यादव की पीडीए यात्रा की अराजकता में एक मासूम की जान चली गई, लेकिन पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताने में भी उन्हें 24 घंटे लग गए।
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को 'लफंगों का देवता' बनने का शौक चढ़ गया है। खुद पर फूल-माला चढ़वाने के लिए सपाई गुंडों से जेसीबी मंगवाई जिससे सड़क पर अफरातफरी मचने के कारण बच्चे की मौत हो गई। राजभर ने मृतक बच्चे आर्यवर्धन का जिक्र कर कहा कि वह चौरी-चौरा के शहीद स्वतंत्रता सेनानी शिवपूजन सिंह की पांचवीं पीढ़ी का वंशज था। राजभर ने सवाल उठाया कि जब इस घटना में एक परिवार ने अपना मासूम बेटा खो दिया, तब अखिलेश यादव ने तत्काल पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना क्यों नहीं जताई।
आलोचना होने के बाद जताई संवेदना
राजभर ने अखिलेश पर माफियाओं के साथ नजदीकी रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें गोरखपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की जाति गिनने और माफियाओं के यहां दरबार लगाने का समय मिल गया, लेकिन पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने का समय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि चारों तरफ से आलोचना होने के बाद अखिलेश ने 24 घंटे बाद सोशल मीडिया पर संवेदना जताई और आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए।
पीडीए यात्रा में सपा करती है शक्ति प्रदर्शन
सपा की पीडीए यात्रा पर राजभर ने आरोप लगाया कि सड़क पर गुंडों की फौज को उतारकर शक्ति प्रदर्शन किया जाता है। उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि जब ऐसी घटनाओं में किसी मासूम की जान चली जाती है तो जिम्मेदारी लेने के बजाय जानकारी नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।
जब कर्म अच्छे नहीं होंगे तो साइत निकलवाने से कुछ नहीं होगा
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव आजकल हर काम के लिए साइत निकलवा रहे हैं, लेकिन जब कर्म अच्छे नहीं होंगे तो लाख साइत निकलवाने के बावजूद परिणाम विपरीत ही आएंगे। राजभर ने चेतावनी दी कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story