उत्तर प्रदेश

हमले में मासूम की मौत ,बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक

HARRY
3 May 2023 2:15 PM GMT
हमले में मासूम की मौत ,बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक
x
उत्तर-प्रदेश के बरेली से सामने आया है।
जनता से रिश्ता | आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आदमखोर कुत्तों का खौफ दिन-प्रतिदिन बढता जा रहा है। स्ट्रीट डॉग्स बच्चों के खून के प्यासे हो रहे हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला उत्तर-प्रदेश के बरेली से सामने आया है। जहां कुछ स्ट्रीट डॉग्स ने एक मासूम को मौत के घाट उतार दिया।
बरेली में कुत्तों के झुंड ने एक 12 साल के बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला। यह पूरा मामला बरेली जनपद के सीबीगंज थाना क्षेत्र के खना गौटिया का है, जहां कुत्तों ने 12 साल के अयान पर हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे कई जगहों से नोचा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, 12 वर्षिय अयान खना गौटिया में ईदगाह पर खेल रहा था। उस दौरान उसके साथ कुछ अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। तभी कुत्तों का एक झुंड खेलते हुए मासूमों की तरफ भागा चला आया। कुत्तों को देखकर कुछ बच्चे तो भाग गए। लेकिन अयान को कुत्तों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के इस हमले में अयान की मौत हो गई।
अयान के साथ खेल रहे बाकी बच्चे आम के पेड़ पर चढ गए। कुत्तों के हमले को देखकर बच्चे रोने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर गांव वाले दौड़े चले आए लेकिन तब तक कुत्ते उसका मांस नोच चुके थे।
अयान को मौत के घाट उतारने के बाद कुत्तों का तांडव यहीं नहीं थमा। इसके बाद कुत्तों ने अपने घर के बाहर खेल रहे 5 साल के अर्श नाम के बच्चे पर हमला कर दिया। लेकिन अच्छी बात यह रही कि रोने की आवाज सुनकर बच्चे के पिता घर से लाठी डंडे निकाल कर ले आए। उन्होंने कुत्तों को भगा दिया।
हालांकि कुत्तों ने अर्श को भी घायल कर दिया। फिलहाल बच्चे को अस्पताल में कराया गया है। गांव में दो घटनाएं होने से ग्रामीणों ने बच्चों को घर से निकलना बंद कर दिया है। लाठियां लेकर गलियों में पहरेदारी की जा रही है।
Next Story