- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वाहन से टकराने से...

x
शाहजहांपुर। नगरिया प्रयागपुर में घर से बाहर खेल रहा मासूम बच्चे को चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां डाक्टर ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चालक वाहन लेकर भाग गया। मासूम बच्चा मां-बाप का इकलौता बेटा था।
पुवायां थाना क्षेत्र के गांव नगरिया प्रयागपुर निवासी सुधीर कुमार का तीस साल का बेटा किशन मंगलवार की दोपहर 12 बजे घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान तीवग्रति से जा रहे चार पहिया वाहन ने बालक को टक्कर मार दी। जिससे बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव वालों ने शोर मचाया तो चालक वाहन लेकर भाग गया।
सुधीर कुमार के परिवार वाले घर के बाहर आए और खून से लथपथ बच्चे को बेहोशी की हालत में पाया। परिवार वाले उसे लेकर पुवायां सामुदायिक स्वास्थ् केंद्र पर आए। डाक्टर ने घायल बच्चे को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
चालक नवावपुर गांव का बताया जाता है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुधीर की पत्नी ने एक सप्ताह पूर्व बेटी को जन्म दिया था। मृत बच्चा किशन मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी मां अनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

Admin4
Next Story