उत्तर प्रदेश

फंदे से लटका मिला बच्चे का शव मासूम, सौतेली मां पर हत्या का

Rani Sahu
7 July 2022 1:10 PM GMT
फंदे से लटका मिला बच्चे का शव मासूम, सौतेली मां पर हत्या का
x
हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर मोहल्ले में घर के अन्दर बुधवार देर रात एक बारह वर्षीय बच्चे का शव फॉंसी के फन्दे पर लटका पाया गया।

कानपुर, । हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर मोहल्ले में घर के अन्दर बुधवार देर रात एक बारह वर्षीय बच्चे का शव फॉंसी के फन्दे पर लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों ने सौतेली मां पर हत्या की आशंका जताई है। अपर पुलिस आयुक्त कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पोट के मुताबिक विधिक कार्रवाई की जाएगी, जांच जारी है

प्राप्त जानकारी के हनुमंत विहार के खाड़ेपुर मोहल्ला निवासी देव गुप्ता पुत्र धीरज गुप्ता उम्र करीब 12 वर्ष निवासी खाड़ेपुर थाना हनुमंत विहार का शव बुधवार रात उसके घर के रोशनदान में फंदे से लटका पाया गया। उसके पैर में चोट के निशान भी मिले है। वारदात की जानकारी होते ही मृत बच्चे के चाचा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से जांच के बाद प्राप्त साक्ष्य को सुरक्षित रखने के बाद शव का पंचनामा किया गया। जिसके बाद अन्त्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम भेजा गया।
मृतक के पिता ने बताया कि उसकी सौतेली मां उसके साथ मारपीट करती थी। बच्चे को जन्म देने वाली मां का वर्ष 2010 में स्वर्गवास हो गया। जिसके बाद धीरज गुप्ता ने दूसरी शादी अर्चना से की। जिससे उसके एक बेटी राशि है।
घटनास्थल पर पहुंचे सहायक पुलिस आयुक्त गोविंद नगर एवं अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने निरीक्षण करने के बाद कहा कि मामला संदिग्ध है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद ही उसकी मृत्यु का स्पष्ट कारण पता चला पाएगा। जिसके मुताबिक विधिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि परिवार के आरोप को भी जांच की जा रही है। सौतेली मां को हिराशत में ले लिया गया है।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story