- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मारपीट पर दी बस में...

अलीगढ़ न्यूज़: मडराक थाना क्षेत्र के आगरा रोड पर रात को एक रोडवेज बस में लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तो विवाद वाहन टकराने के विवाद में मारपीट का निकला.
इंस्पेक्टर मडराक बालेंद्र सिंह ने बताया कि आगरा रोड पर पुल के नीचे पिकअप चालक ने हाथरस डिपो की बस को रोक उसके चालक से मारपीट कर दी और फरार हो गया. दरअसल, रोडवेज बस अलीगढ़ की ओर से हाथरस जा रही थी. खिरनी गेट पुलिस चौकी के सामने पिकअप और बस में टक्कर हो गई. रोडवेज चालक बस को भगा लाया. पिकअप चालक ने पीछा कर बस को पुल के पास रोक लिया. इसके यहां दोनों के चालकों में मारपीट हो गई. रोडवेज बस चालक ने लूट की सूचना दे दी. बस में मौजूद सवारियों ने बताया कि लूट नहीं, बल्कि मारपीट का विवाद था. पिकअप चालक की तलाश की जा रही है. फिलहाल कोई तहरीर मारपीट के संबंध में प्राप्त नहीं हुई है.
19 हजार रुपये व बस की चाबी छीनने का आरोप
लूट की सूचना पर रोडवेज के अधिकारियों में भी खलबली मच गई. क्षेत्रीय प्रबंधक, अलीगढ़ मौके पर पहुंच गए. इधर, चालक ने पुलिस के समक्ष कहा कि पिकअप चालक उससे 19000 व चॉबी भी छीन ले गया है. पुलिस इस मामले की देर रात तक जांच करती रही.





