उत्तर प्रदेश

एनपीएस की समस्या से बचने को प्रोजेक्टर से दी जानकारी

Admin Delhi 1
21 Dec 2022 6:07 PM IST
एनपीएस की समस्या से बचने को प्रोजेक्टर से दी जानकारी
x

शामली न्यूज़: एनपीएस में आ रही समस्या से बचाने के लिए मुम्बई से आए एनएसडीएल के असिस्टेंट मैनेजर राकेश कुमार चौहान ने प्रोजक्टर के माध्यम से जनपद के आहरण वितरण अधिकारियों जानकारी दी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में एनएसडीएल मुम्बई के अधिकारियों द्वारा वरिष्ठ कोषाधिकारी ज्ञानेंद्र पाण्डेय की अध्यक्षता में एनपीएस के संबंध में समस्त आहरण वितरण अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में एनपीएस के संबंध में मुम्बई से आए असिस्टेंट मैनेजर एनएसडीएल राकेश कुमार चौहान ने प्रोजक्टर के माध्यम से जनपद के आहरण वितरण अधिकारियों जानकारी दी। जिससे कर्मचारियों व अधिकारियों को एनपीएस में आ रही समस्या से बचा जा सके। बैठक में जनपद के अधिकांश आहरण वितरण अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर सहायक कोषाधिकारी जयबीर सिंह, लेखाकार महेंद्र प्रकाश, सुनील कुमार, वित्त एवं लेखाधिकारी एजाज अहमद, जिला होम्योपैथिक अधिकारी दिनेश कुमार के अलावा विधु शेखर मलिक, दिव्या वर्मा, हवा सिंह, राजबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Next Story