उत्तर प्रदेश

ग्रामीणों की खुली सभा में आयुर्वेद की उपयोगिता के बारे में दी गई जानकारी

Shantanu Roy
14 Oct 2022 4:01 PM GMT
ग्रामीणों की खुली सभा में आयुर्वेद की उपयोगिता के बारे में दी गई जानकारी
x
बड़ी खबर
रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने सप्तम आयुर्वेद दिवस 23 अक्टूबर 2022 के अवसर पर ''हर दिन हर घर आयुर्वेद'' अभियान के अन्तर्गत निर्देश दिये कि इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में छात्रों एवं ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किये जाये। इस अभियान के अन्तर्गत आज ग्राम पंचायत अलहदीपुरवा न्याय पंचायत मऊगर्वी में खुली सभा का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्साधिकारियों ने आयुर्वेद की उपयोगिता संबंधी व्याख्यान दिये। इस खुली सभा में 51 ग्राम वासियों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि इस अभियान के अन्तर्गत विकास खण्ड राही सभागार में 15 अक्टूबर को कक्षा 09 से 12 तक के छात्रों के मध्य भाषण प्रतियोगिता ''मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता'' विषय पर आयोजन किया जा रहा है।
Next Story