उत्तर प्रदेश

शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को दी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी

Admindelhi1
19 Feb 2024 5:51 AM GMT
शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओं को दी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी
x
शक्ति वंदन कार्यक्रम

फैजाबाद: शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भाजपा पदाधिकारियों ने नगर निगम के तिलक हाल में स्वयं सेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा की. महिलाओं से संवाद के दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई.

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि महिलाओं को केन्द्र में रह कर मोदी व योगी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं देकर महिलाओं को लाभान्वित किया है. महिलाओं सुरक्षा तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनानें के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं दी है. महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिला वोटर्स का प्रतिशत बढ़े इसके लिए हम सभी को कार्य करना है. महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि शक्ति वंदन कार्यक्रम में स्वंय सहायता समूह तथा एनजीओं की महिलाओं को पार्टी द्वारा सम्मानित किया जाएगा. महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आशा गौड़ ने कहा कि महिलाएं नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि आने वाले लोक सभा चुनाव में विगत चुनाव की अपेक्षा प्रतिशत अधिक मत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है. इस मौके पर महिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा, महामंत्री प्रतिमा शुक्ला, बसंती सिंह यमुनोत्री केसरवानी, रामकुमार सिंह राजू, अभियान के जिला प्रभारी राधेश्याम त्यागी, प्रतीक, मंजू, अनीता, नीलम, पुष्पा, सावित्री, सीता सिंह, सीमा तिवारी, आदि मौजूद रहीं.

नाराज कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया

अमराई गांव स्थित अटल आवासीय विद्यालय के दर्जनों कर्मचारियों ने बकाया वेतन की मांग को लेकर काम- काज ठप रखा. कर्मियों ने मुख्य द्वार पर धरना- प्रदर्शन कर नारेबाजी की.

बताया जा रहा है कि तीन माह से वेतन व नियुक्ति पत्र न मिलने ने कर्मचारियों ने अपना दर्द बयां किया. आन्दोलित कर्मियों ने कहा कि किसी कर्मचारी को अभी तक सैलरी नहीं मिली है. वेतन न मिलने से कर्मचारियों के हाथ तंग है. घर चलाने के लिए उन्हें कई तरह की दुश्वारियों से दो चार होना पड़ रहा है, लेकिन विद्यालय प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है. आन्दोलन की खबर मिलने पर उपश्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी मौके पर पहुंची

Next Story