- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Indirapuram: नशा...
Indirapuram: नशा तस्करी में बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
इंदिरापुरम: 15 जून की रात वसुंधरा सेक्टर एक चौराहे पर पुलिस ने एक युवक को 685 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के नंद नगरी के सुंदर नगरी निवासी सचिन है।
पूछताछ में उसने दिल्ली के नंद नगरी की ही रहने वाली पिंकी नाम की महिला से स्मैक खरीदकर लाने की बात स्वीकार की है। आरोपी की कार और उसके पास से मिली 10 हजार रुपये की नकदी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। नार्कोटिक्स ब्यूरो के मुताबिक आरोपी के पास से बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है।
मामले का खुलासा करते हुए 16 जून को एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने हिंडन बैराज की तरफ से आ रही कार को चेकिंग के लिए रोका था। कार आरोपी सचिन चला रहा था। कार का डेश बोर्ड खंगालने पर स्मैक रखी मिली। तलाशी लेने पर सचिन की जेब से करीब 10 हजार रुपये की नकदी भी मिली। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नंद नगरी निवासी महिला से स्मैक खरीदकर लाया था और 500-1000 रुपये की पुड़िया बनाकर बेचता था।





