- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- भारतीय अमेरिकी मुस्लिम...
उत्तर प्रदेश
भारतीय अमेरिकी मुस्लिम परिषद की विरोधी बयानबाजी भारत को बदनाम करने की साजिश
Shantanu Roy
16 Dec 2022 9:30 AM GMT

x
बड़ी खबर
मेरठ। भारतीय अमेरिकी मुस्लिम परिषद अमेरिका में स्थित एक संगठन है। जिसकी संयुक्त राज्य में कई शाखाएं हैं। ये भारत विरोधी बयानबाजी कर रही है। ये बातें आज भारतीय इस्लाम मूवमेंट के अध्यक्ष डा0 सलाउद्दीन ने मेरठ पहुंचने पर कहीं। उन्होंने कहा कि हाल ही में एस्लिंग लिंच केली की एक ऑनलाइन रिपोर्ट "स्टेट ऑफ रिलीजियस माइनोरीटीज इन इंडिया' को प्रकाशित किया। जिसमे भारत में ईसाइयों एवं मुस्लिमों के खिलाफ अभद्र भाषा और हिंसा की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि अपने दावे को सही ठहराने के लिए भारत में धार्मिक स्वतन्त्रता के बारे में इसाइयों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों की चिंताओं के बीच कर्नाटक राज्य के धर्मांतरण-विरोधी कानून का उल्लेख किया है। ऐसे कानून बहुसंख्यक हिन्दू और अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के बीच तनाव को फिर से बढ़ा देंगे।
इसी तरह, लेखक ने यूनाइटेड क्रिश्चियन फॉरम का हवाला देते हुए बताया कि जनवरी से जुलाई 2022 तक ईसाइयों पर 300 से अधिक हमले हुए, जो कि तथ्यों की जांच किए बिना, झूठे, मनगढ़ंत और अतिरंजित आख्यानों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि इन सबको देखकर यह प्रतीत होता है कि आईएएमसी द्वारा फैलाई यह धारणा, एक सुनियोजित चाल है और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत कि छवि को धूमिल करने का एक प्रयास है। इसने भारत में ईसाइयों के उत्पीड़न के बारे में अपने दावों का समर्थन करने के लिए अतिरंजित एवं आतिशयोक्तिक आंकड़ों का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक में धर्मांतरण विरोधी कानून को ईसाई मिशनरियों द्वारा प्रलोभन, जबरदस्ती, अनुचित प्रभाव और धोखाधड़ी के माध्यम से बढ़ती धर्मांतरण गतिविधियों को रोकने के लिए अधिनियमित किया गया था। उन्होंने मुस्लिमों से अनुरोध किया कि ऐसी विदेशी ताकतों के बहकावे में ना आए।
Next Story