उत्तर प्रदेश

भारत बनेगा विश्व गुरु : डा. मोहन भागवत

Admin2
15 Jun 2022 12:31 PM GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने कहा कि हम सब मिलकर देश को बड़ा बनाएं। भारत निसंदेह विश्वगुरू बनेगा। इसके लिए प्रत्येक नागरिक अपनी सहभागिता निभाएं। कहा कि सत्य, सुचिता, पवित्रता और करुणा आदि धर्म के मूल हैं। हमें इनका पालन करना चाहिए।

खतौली के श्रीकृष्ण मंदिर के 65वें वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने बताया जो हमारी बुद्धि दिखाती है, वही हम देखते हैं। सत्य के पास बैठना एक उपासना कहलाती है। नियम सब में होते हैं। कर्तव्य और कर्तव्य का बोध सब में मिलता है। उन्होंने कहा कि सबने देश के लिए किया है। हम सबके बीच से अपने प्रिय और नौजवान चले गए, लेकिन समस्या का समाधान एकदम नहीं होता है। धैर्य रखना चाहिए। जिसने जन्म लिया है उसका मरण भी आवश्यक है।
Admin2

Admin2

    Next Story