- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बना विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: गिरीश चंद यादव
Rounak Dey
29 Jun 2023 10:36 PM IST

x
उत्तर प्रदेश | उत्तर प्रदेश के खेल और युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद यादव ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने जो प्रगति की है, उसने देश की चरमरा रही अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है और भारत अब विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
मंत्री गिरीश चंद यादव ने जौनपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत की सरकार है। जिसने देश के प्रत्येक वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए अनेक तरह की योजनाएं बनाई हैं। विकास और विदेश नीति के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर पहुंचाया है। भारत की चरमराती अर्थव्यवस्था को सही करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो प्रयास किए हैं, उनकी पूरी विश्व में सराहना हो रही है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 9 साल की सरकार का शासन बेदाग रहा है। एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। नौ साल बेमिसाल रहे, यह 9 साल सेवा और सुशासन की सरकार रही, जिसने गरीबी के लिए कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व के लोकप्रिय नेता है, आज हम सब मोदी सरकार किए गए कार्यों को जनता के बीच लेकर जा रहै हैं। जबकि दूसरी पाटिर्यां जनता के बीच जाने से बचती रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के 09 साल पूरा होने के बाद देश मे बहुत बदलवा हुआ। भाजपा दुनिया मे सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है।
Next Story





