उत्तर प्रदेश

मुलायम सिंह यादव से मिले निर्दलीय विधायक राजा भैया, देखें वीडियो

jantaserishta.com
25 Nov 2021 12:26 PM IST
मुलायम सिंह यादव से मिले निर्दलीय विधायक राजा भैया, देखें वीडियो
x

नई दिल्ली: यूपी सरकार में मंत्री रहे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने गुरुवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की।

मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह जन्मदिन की बधाई देने आए थे। नेताजी हमारे पूज्य हैं। सपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए कुछ भी करेंगे लेकिन अभी सपा से गठबंधन पर बात नहीं हुई है। जब समय आएगा तब गठबंधन पर भी बात होगी पर आज की मुलाकात का कोई राजनीतिक निहितार्थ नहीं है।
राजा भैया करीब 15 मिनट तक मुलायम सिंह यादव के पास बैठे। उन्होंने कहा कि मैं सपा संरक्षक के उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं। मैं 22 नवंबर को लखनऊ से बाहर था इसलिए तब मुलाकात नहीं हो सकी थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story