- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Koraon तहसील में...
उत्तर प्रदेश
Koraon तहसील में अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी
Tara Tandi
17 Jun 2025 6:29 PM IST

x
Koraon कोरांव। यूपी के प्रयागराज जिले के कोरांव तहसील में लगातार नौ दिन से अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम के हटाये जाने तक हड़ताल जारी रहेगी। उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह के विरुद्ध चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल मंगलवार को भी एसडीएम विरोधी नारेबाजी के साथ जारी रही।
मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे लामबंद होकर अधिवक्ताओं ने बार एसोशिएशन तहसील कोरांव के अध्यक्ष रामबहादुर सिंह और मंत्री लक्ष्मीकांत शुक्ल के नेतृत्व में एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोर्ट का बहिष्कार किया।बार एसोशिएशन अध्यक्ष ने कहा कि एसडीएम का ट्रांसफर जब तक नहीं होगा अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी।
इस दौरान बार एसोशिएशन के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार तिवारी, श्रीकांत मिश्रा, देवकीनंदन मिश्रा, योगेन्द्र नाथ द्विवेदी, विनित मिश्रा, श्यामसुंदर तिवारी, शशिकांत कुशवाहा,सुनील कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, राघवेंद्र मिश्र, अनूप मिश्रा, कैशलेश तिवारी महाकाल,रवि प्रकाश तिवारी, शिवानंद मिश्रा, भास्कर यादव, अखिल द्विवेदी, शशिकांत पाण्डेय, सर्वेश पाण्डेय, विजय बहादुर सिंह, विवेक गौतम, रामकृष्ण बिंद, सुनील तिवारी, यादवेंद्र यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
TagsKoraon तहसीलअधिवक्ताओंअनिश्चितकालीन हड़ताल जारीKoraon TehsilAdvocatesindefinite strike continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





