उत्तर प्रदेश

बढ़ती ठंड कर रही लोगों को परेशान, सर्द हवाओं ने बढ़ा दिया ठंड का पारा

Admin Delhi 1
29 Dec 2022 12:00 PM GMT

मोदीपुरम: सर्दी का सितम लगातार जारी है। तेज हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों के सामने परेशानी आनी लगी है। क्योंकि बढ़ती ठंड से लोग बीमारी का भी शिकार होने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी सर्दी का एहसास लगातार बढ़ेगा। क्योंकि इस बार दिसंबर के महीने में सर्दी का एहसास अन्य वर्षों के मुताबिक ज्यादा देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं का प्रकोप भी जारी हो गया है। जिसके चलते ठंड में और इजाफा होने से लोगों को परेशानी होने लगी है।

राजकीय मौसम वैधशाला पर बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 एवं न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा सुबह के समय चार किमी और शाम को 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली। हवाओं के चलने के कारण मौसम में अत्यधिक ठंड बढ़ गई है। कोहरे और पाले का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिसके चलते ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में सर्दी का एहसास बढ़ेगा। अभी सर्दी से छुटकारा नही मिलेगा।

प्रदूषण में भी हो रहा इजाफा: प्रदूषण में भी लगातार इजाफा हो रहा है। मेरठ में 247, मुजफ्फरनगर में 362, बागपत में 213, गाजियाबाद में 268 दर्ज किया गया। पल्लवपुरम में 213, गंगानगर में 323, जयभीमनगर में 204 दर्ज किया गया। कोहरे और पाले के साथ प्रदूषण में भी इजाफा हो रहा है।

Next Story