- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बढ़ा कद! राष्ट्रीय...
बढ़ा कद! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में योगी आदित्यनाथ, BJP की बैठक में सिर्फ CM योगी को ही क्यों बुलाया गया?

नई दिल्ली: क्या भाजपा में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का कद अब राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ गया है। रविवार को दिल्ली में आयोजित भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से राजनीतिक प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद ये बातें कही जा रही हैं। योगी आदित्यनाथ अकेले ऐसे राज्य के मुख्यमंत्री थे, जहां अगले साल चुनाव होने वाला है। गुजरात के भूपेंद्र पटेल, हिमाचल के जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के पुष्कर धामी समेत अन्य सभी मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही मीटिंग में शामिल हुए थे। योगी आदित्यनाथ का दिल्ली आना और अहम प्रस्ताव को पेश करना अहम संदेश देता है। यही नहीं बैठक में भी वह अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं के साथ पहली कतार में बैठे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





