- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow में डेंगू के...

x
Lucknow लखनऊ : डेंगू साल दर साल बढ़ रहा है। मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राहत की बात यह है कि डेंगू से मौत के आंकड़ों में खासी कमी आई है। डॉक्टरों का कहना है कि लोगों में डेंगू को लेकर जागरुकता बढ़ी है। लक्षण प्रकट होते ही लोग जांच करा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग डेंगू को लेकर संचारी अभियान चला रहा है। इसकी वजह से डेंगू मरीजों की रफ्तार कुछ सुस्त पड़ी है। डॉक्टरों का कहना है कि शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है। मकान, फ्लैट आदि का निर्माणकार्य तेजी से हो रहा है। नतीजतन जगह-जगह जलभराव है। इसकी वजह से नए इलाकों में मच्छरों की संख्या अधिक है। डेंगू जैसे मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी में भी इजाफा हो रहा है।
सरकारी अस्पतालों में डेंगू की एलाइजा व कार्ड जांच की सुविधा उपलब्ध है। यह दोनों ही प्रकार की जांचें मुफ्त हो रही है। प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, बलरामपुर, सिविल, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु, राम सागर मिश्र समेत दूसरे अस्पतालों में डेंगू की जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
डेंगू के लक्षण
तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, चकत्ते, शरीर में कमजोरी और आलस, मतली और उल्टी, पेट में दर्द, गंभीर डेंगू के चेतावनी संकेत, अचानक पेट में दर्द या बेचैनी, लगातार उल्टी, तेज सांस लेना, मसूड़ों या नाक से खून आना, अत्यधिक थकान या बेचैनी, उल्टी या मल में खून आना।
बचाव
अपने आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, घर के आस-पास जमा पानी में मोबिल ऑयल डाल दें।
वर्ष डेंगू मरीजों की संख्या
2024 3244
2023 2747
2025 26
TagsLucknow डेंगू मरीजोंसंख्या इजाफाLucknow dengue patientsnumber increasesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





