उत्तर प्रदेश

कोका कोला कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर गुलाब चंद्र लधानी की कोठी पर आयकर का छापा

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 4:09 PM IST
कोका कोला कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर गुलाब चंद्र लधानी की कोठी पर आयकर का छापा
x

आगरा न्यूज़: ताजनगरी आगरा के लाजपत कुंज स्थित कोका कोला कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर, फ्रेंचाइजी और बॉटलर गुलाब चंद लधानी की कोठी पर शुक्रवार सुबह आयकर की टीम ने छापा मार दिया। टीम के साथ पुलिस फोर्स भी थी। टीम ने यहां कार्रवाई शुरू कर दी है। लाजपत कुंज के बी ब्लाक स्थित कोठी नंबर 9 कोका कोला कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर, फ्रेंचाइजी और बॉटलर गुलाब चंद लधानी की है।

यहां शुक्रवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की। बताया गया है कि ये कार्रवाई दिल्ली से संचालित है, जो देशभर के कई ठिकानों पर एक साथ की जा रही है। टीम जब यहां पहुंची तो लोगों की भीड़ वहां जमा होने लगी। हालांकि टीम के सदस्यों ने किसी को भी कोई जानकारी नहीं दी है।

Next Story