उत्तर प्रदेश

अगस्त में एक अरब से अधिक की आय: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम

Admin Delhi 1
29 Sept 2023 9:35 AM IST
अगस्त में एक अरब से अधिक की आय: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम
x
अगस्त 2023 में 1 अरब 2 करोड़ 38 लाख 78 हजार 430 रुपये की आय हुई

उत्तर प्रदेश न्यूज: उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम ने दावा किया है कि अगस्त 2023 में 1 अरब 2 करोड़ 38 लाख 78 हजार 430 रुपये की आय हुई है। यूपीएसआरटीसी प्रदेश के विभिन्न जनपदों और ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा 8 राज्यों एवं नेपाल के बीच अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय बस सेवा का संचालन भी करती है। इसमें दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश एवं नेपाल शामिल हैं। कुल 2,326 बसों का संचालन किया जाता है।

इन बसों के संचालन से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को अगस्त माह में 1 अरब 2 करोड़ 38 लाख 78 हजार 430 रुपये की आय को हुई है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रदेश की सीमा से लगे अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए बसों के संचालन के क्षेत्र में कार्य तेजी से चल रहा है।

Next Story