उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर के सूजूकी शोरूम में चोरी की घटना का खुलासा

Shreya
22 July 2023 11:02 AM IST
मुज़फ्फरनगर के सूजूकी शोरूम में चोरी की घटना का खुलासा
x

मुजफ्फरनगर। थाना मंडी क्षेत्र में जानसठ रोड पर स्थित एक शोरूम से कावड यात्रा के दौरान चोरी करने वाले कूकड़ा निवासी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देश पर थाना प्रभारी नई मण्डी संतोष त्यागी के नेतृत्व में नई मण्डी पुलिस द्वारा सामान व नकदी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर चोर अभियुक्त को सिलाजुड्डी कट से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया सामान व नकदी को बरामद किया गया।अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने बताया कि विगत 9 जुलाई को अमित कुमार गोयल पुत्र मंगतराम गोयल निवासी आत्मकुंज कालोनी जानसठ रोड थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा वादी की राज सुजुकी प्रा0लि0 बिल्डिगं में घुसकर दरवाजे के ताले तोडकर चोरी करने की घटना कारित की गयी है। तहरीर के आधार पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह पहले राज मोटर्स सुजुकी शोरूम में गार्ड की नौकरी करता था तथा शोरूम व राज डिलेक्स कम्पनी के सामान व कैश की पूरी जानकारी थी । अभियुक्त द्वारा 9 जुलाई की रात्रि में राज मोटर्स सुजुकी शोरूम के दरवाजे का ताला तोडकर सामान व कैश चौरी किया गया था।

शातिर किस्म का चोर प्रवृत्ति की अपराधी हैं। गिरफ्तार चोर ने पूछताछ में अपना नाम सुमित पुत्र राजपाल निवासी मौहल्ला हरिपुरम कुकडा थाना नई मण्डी बताया है। चोर के कब्जे से 1 लाख 35 हजार 770 रुपये चोरी किये हुए बरामद किए गए हैं। इसके अलावा उक्त चोर के कब्जे से 1 स्पीकर, 1 मोबाईल फोन रेडमी कम्पनी का, 1 दूरबीन, 3 चाँदी के सिक्के सफेद धातु, 1 टैबलेट (एप्पल कम्पनी का), 2 प्लास, 2 पेंचकस आदि बरामद किया गया है।

Next Story