- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फोम हाउस की दूसरी...
उत्तर प्रदेश
फोम हाउस की दूसरी मंजिल के बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, जानिए पूरा मामला
Shiddhant Shriwas
11 Feb 2022 6:00 PM IST

x
फाइल फोटो
गोदाम की तीसरी मंजिल पर मालिक शहजाद ने कबूतर भी पाल रखे थे। वहीं आग की चपेट में आने से दो कबूतर की मौत हो गई।
जनता से रिस्ता वेबडेस्क: मेरठ में नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म के पास जिया फोम हाउस की दूसरी मंजिल के बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड व नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम की आधा दर्जन गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताया गया कि आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम की तीसरी मंजिल पर मालिक शहजाद ने कबूतर भी पाल रखे थे। वहीं आग की चपेट में आने से दो कबूतर की मौत हो गई।
Next Story





