उत्तर प्रदेश

बदायूं में पकड़े गए 15-15 हजार के इनामिया शातिर

Shantanu Roy
29 Jun 2022 5:24 PM GMT
बदायूं में पकड़े गए 15-15 हजार के इनामिया शातिर
x
बड़ी खबर

बदायूं। बदायूं में वजीरगंज थाना पुलिस ने 15-15 हजार रुपये के दो इनामी शातिर पकड़े हैं। दोनों की पुलिस को दो साल से तलाश थी। इनके खिलाफ किशोरी को अगवा करके ले जाने का मुकदमा कायम था लेकिन पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। क्राइमब्रांच मामले की तफ्तीश कर रही थी।

वजीरगंज थाने में साल 2020 में नाबालिग को ले जाने का मुकदमा कायम हुआ था। मुकदमे में रामनारायन व करन निवासीगण गांव उरैना नामजद थे। दो साल बीतने पर भी आरोपीगण गिरफ्तार नहीं हुए। पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं लगा। नतीजतन अफसरों ने उनकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित कर दिया। दोनों 15-15 हजार रुपये के इनामिया घोषित किए गए थे।
तफ्तीश क्राइमब्रांच पहुंची
मामले की तफ्तीश थानास्तर से हटाकर क्राइमब्रांच ट्रांसफर कर दी गई थी। ताकि हर पहलू पर जांच हो और सत्यता का पता लग सके लेकिन किसी भी पहलू से शुरूआत होती थी और जांच का रुख इन्हीं आरोपियों की ओर मुड़ जाता था। नतीजतन क्राइमब्रांच भी इनके पीछे लग गई।
फिर धरे गए शातिर
पुलिस के मुताबिक इन शातिरों को सैदपुर-बगरैन तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। चेकिंग के दौरान दोनों पुलिस को दिखे और घेराबंदी के बाद धर लिए गए। गिरफ्तारी वाली टीम में क्राइमब्रांच इंस्पेक्टर फाजिल सिद्दीकी, थानाध्यक्ष वजीरगंज प्रकाश सिंह के अलावा पुलिस टीम शामिल रही। दोनों को जेल भेजा गया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story