उत्तर प्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर पूर्वांचल में कुशीनगर से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा

Admin Delhi 1
7 Dec 2022 2:14 PM GMT
भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर पूर्वांचल में कुशीनगर से शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा
x

मथुरा न्यूज़: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मद्देनजर प्रदेश स्तरीय यात्राएं निकालने का कार्यक्रम तय कर दिए हैं. पूर्वांचल में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ नौ दिसंबर को कुशीनगर से होगा. यात्रा 9 दिसंबर की रात देवरिया में पड़ाव डालेगी. पूर्वांचल के 12 जिलों में निकलने वाली यह यात्रा 18 दिसंबर की रात गोरखपुर में रात्रि विश्राम करेगी. 19 दिसंबर की सुबह चौरीचौरा से पुन प्रस्थान कर संतकबीरनगर के लिए रवाना होगी. पूर्वांचल में यात्रा का नेतृत्व प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी करेंगे.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने जिला कांग्रेस कमेटी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं संग बैठक की. बैठक में नगर अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष महानगर के सभी पदाधिकारी शामिल हुए. खास तौर पर महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, राकेश राम त्रिपाठी, दिलीप निषाद, तौकीर आलम, महेंद्र नाथ मिश्रा, रंभू पासवान, चंद्रशेखर उपाध्याय , सुभाष दास, हरीश चंद्र गुप्ता ,डॉक्टर प्रमोद पाल, अनुराग पांडेय, अशोक निषाद ,देवेंद्र निषाद, सूरज यादव, ऋषि चंद गुप्ता, दिनेश मौर्या, गया प्रसाद, ध्रुव चंद पासवान, मनीष गौतम आदि कार्यकर्ता शामिल हुए.

Next Story