उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, CM योगी ने ट्वीट कर दी बधाई

Admin Delhi 1
25 Aug 2022 12:18 PM GMT
उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, CM योगी ने ट्वीट कर दी बधाई
x

लखनऊ न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को यूपी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। विधान परिषद सदस्य और जाट नेता चौधरी भूपेन्द्र सिंह अब स्वतंत्र देव सिंह की जगह लेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ व जनप्रिय राजनेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निःसंदेह, उनके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' भाव के साथ प्रदेश में सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करेगी

गौरतलब है कि भूपेन्द्र सिंह को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को नई दिल्ली बुलाया था। इसके बाद से ही उनके यूपी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनने अटकलें लगने लगी थीं। भूपेन्द्र सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही रुहेलखंड क्षेत्र की राजनीति में काफी सक्रिय हैं। भूपेन्द्र सिंह ने 1989 में भाजपा सदस्यता ली थी। इसके बाद से ही पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लगे रहे। धीर-गंभीर स्वाभाव के भूपेन्द्र सिंह का विवादों से कोई नाता नहीं है। पार्टी लाइन पर चलने वाले चौधरी भूपेन्द्र सिंह को भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह का करीबी माना जाता है।

भूपेंद्र सिंह का जन्म मुरादाबाद की कांठ तहसील के गांव महेंद्री सिकंदरपुर में तीन जून, 1967 को किसान परिवार में हुआ था। राम मंदिर आंदोलन के दौरान 1989-90 में भाजपा से जुड़े। इस दौरान कई बार जेल भी गए। 2017 में योगी सरकार बनने पर पर पंचायती राज राज्य मंत्री बनाए गए। 2019 में इसी विभाग के कैबिनेट मंत्री बने। मौजूदा सरकार में भी वह पंचायती राजमंत्री हैं।

Next Story