- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP बीजेपी प्रदेश में...
UP बीजेपी प्रदेश में संविधान से नहीं चुना जायेगा बीजेपी मंडल अध्यक्ष, सभी जगह नामित होंगे

Lucknow.लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अंदरूनी गुटबाजी और खींचतान के चलते सर्वसम्मति से नहीं चुने जा सके मंडल अध्यक्षों का अब मनोनयन किया जाएगा। भाजपा के जिला अध्यक्ष अब अपनी नई टीम बनाने के साथ ही उनका मनोनयन भी करेंगे।प्रदेश भाजपा में चुनाव न कराए जाने के कारण मंडल अध्यक्षों के 300 से अधिक पद रिक्त हैं। वहीं, जिला अध्यक्षों के 28 पदों पर अभी तक चुनाव नहीं हो पाए हैं। भाजपा ने संगठनात्मक दृष्टि से प्रदेश को 98 जिलों और 1918 मंडलों में बांटा है।पहले चरण में 30 दिसंबर को 751 मंडलों में चुनाव हुए और सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। यहां चुनाव तो हुए लेकिन कहीं भी मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। सभी जगह सर्वसम्मति से चुनाव हुए।दूसरे चरण में भी करीब 600 और मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं।
इसके बाद कुछ जिलों में मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। अब तक करीब 1600 मंडल अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। काफी प्रयासों के बाद भी करीब 300 मंडलों में जिले के शीर्ष नेताओं के बीच आम सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि चुनाव से बचे सभी मंडलों में अध्यक्ष मनोनीत किए जाएंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जिन मंडलों में अभी अध्यक्ष नहीं चुने गए हैं, वहां चुनाव नहीं होंगे। अब नए जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष मनोनीत करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां मंडल अध्यक्ष चुने जा चुके हैं, वहां 61 सदस्यीय मंडल कार्यसमिति बनाने के निर्देश दिए गए हैं।





