उत्तर प्रदेश

UP में महिला ने दिया 2 चेहरे, 4 पैर और 4 हाथ वाले बच्चे को जन्म

Jyoti Nirmalkar
23 July 2024 3:44 AM GMT
UP में महिला ने दिया 2 चेहरे, 4 पैर और 4 हाथ वाले बच्चे को जन्म
x
यूपी UP : में एक महिला ने अनोखे बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे के दो चेहरे, चार पैर और चार हाथ थे। बच्चा सबसे अलग और असाधारण होने की खबर पूरे HOSPITAL अस्पताल में फैली और लोग उसे देखने के लिए पहुंच गए। अस्पताल के डॉक्टरों ने भी इस तरह का पहला मामला देखा था जिसमें एक बच्चे के शरीर से दूसरा शरीर पूरी तरह जुड़ा हुआ हो। हालांकि बच्चा ज्यादा समय के लिए सांसे नहीं ले पाया। पैदा होने के कुछ ही घंटों बाद बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मामला यूपी के SEETAPUR सीतापुर है। सकरन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किरतापुर गांव के कोरियनपुरवा निवासी 40 वर्षीय रमा देवी गर्भवती थीं। रविवार देर रात को उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद परिवार वाले उन्हें सीतापुर के पास पीएचसी रीवां ले गए। वहां उन्हें रात में ही भर्ती कर दिया गया। सुबह 5 बजे रमा देवी की डिलीवरी हुई और उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे को देखकर डॉक्टर भी अचंभे में रह गए। इस असाधारण और अनोखे बच्चे के दो चेहरे, चार हाथ और चार पैर थे। डॉक्टरों ने बताया कि दो शरीर एक साथ जुड़े हुए हैं।
पत्नी फिजूल खर्च करती है, रोकने पर मायके वालों से पिटवाया; पति ने इंसाफ को COURT कोर्ट से लगाई गुहार बच्चे के असाधारण होने की खबर इलाके में फैली तो अस्पताल में लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए जमा हो गई। लोगों ने इसे चमत्कारी बच्चा बताया। लेकिन बच्चा कई सारी मेडिकल समस्याओं के साथ पैदा हुआ था। इस कारण डॉक्टरों की कोशिशों के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी और कुछ ही घंटों में बच्चे की मृत्यु हो गई। बच्चे की मौत से परिवार सदमे में है। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का शरीर दूसरे शरीर से जुड़ा हुआ था यानी एक शरीर विकसित था जबकि दूसरा शरीर अविकसित था। दूसरा शरीर विकसित नहीं हो पाया इसलिए एक ही में जुड़ा रहा।
Next Story