- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Unnao सड़क हादसे में...
Unnao सड़क हादसे में बाइक सवार मां और बेटे की डंपर से कुचलकर दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: के उन्नाव में एक दर्दनाक हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। घटना दही थाना क्षेत्र में हुई। एसएचओ ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से डंपर चालक को पकड़ लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के कनीगांव निवासी सूरज सैनी अपनी पत्नी रानी सैनी व परिजनों के साथ आवास विकास कॉलोनी के बी ब्लॉक में किराए के मकान में रहते थे। सूरज सैनी का 29 वर्षीय बेटा मोनू सैनी अपनी मां रानी सैनी के साथ काम पर जा रहा था।
अभी वह दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित विशाल मोटर्स एजेंसी के पास पहुंचे ही थे कि डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए हादसे से मौके पर कोहराम मच गया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। वह बदहवास थे। हादसा लखनऊ कानपुर राजधानी मार्ग पर हुआ। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुए हादसे में लोगों ने डंपर समेत चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर दही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूरी की। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि चालक को डंपर समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





