उत्तर प्रदेश

गौकशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में गौकश को लगी गोली

Shantanu Roy
20 Dec 2022 10:04 AM GMT
गौकशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में गौकश को लगी गोली
x
बड़ी खबर
मेरठ। ठंड के मौसम में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ उस दौरान हुई जब गौकश जंगल में पशु कटान के लिए जा रहे थे। सरधना पुलिस की गौकशों से हुई मुठभेड़ में दोनों ओर से फायरिंग हुईं। मुठभेड़ में गोली लगने से गौकश घायल हो गया।
गौ तस्करों की गोली से पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। घायल गौकश के अन्य साथी मौके से कोहरे का फायदा उठा कर फरार हो गए। घायल गौ कश को सीएचसी सरधना के लिए इलाज हेतु भेजा गया। फरार गौकशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कंबिग कर रही है।
Next Story