उत्तर प्रदेश

हिजाब के समर्थन में उतरी महिला प्रदर्शकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठी, फिलहाल मामला शांत

jantaserishta.com
16 Feb 2022 4:21 PM IST
हिजाब के समर्थन में उतरी महिला प्रदर्शकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठी, फिलहाल मामला शांत
x
देखें वीडियो।

इंदिरापुरम: कर्नाटक के हिजाब विवाद के बीच गाजियाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो तीन दिन पुराना (रविवार का) बताया जा रहा है, जिसमें हिजाब पहने हुईं महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. वीडियो को गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि वहां पर पहले पुलिस के साथ धक्की-मुक्की की गई थी और फिलहाल मामले को शांत करा लिया गया है.

गाजियाबाद पुलिस की तरफ से सीओ अभय कुमार ने बताया कि मामला रविवार का है. जब पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी तो उन्होंने देखा कि 10-15 महिलाएं एकजुट होकर प्रदर्शन कर रही थीं. बाद में उनको धारा 144 का हवाला देकर हटाया गया. कहा गया कि पुलिस के साथ वहां जो अभद्रता हुई थी, उसकी भी विवेचना की जा रही है.
पुलिस से पूछा गया कि इस मामले में दर्ज FIR में रईस नाम भी है. पुलिस ने कहा कि अभी इस घटना से जुड़े किसी शख्स की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन प्रदर्शन में शामिल लोगों से पूछताछ जारी है. आगे जो कार्रवाई बनेगी वह की जाएगी.
महिलाओं ने निकाला था मार्च
बता दें कि रविकार को महिलाओं ने खोड़ा इलाके में हिजाब को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की थी. प्रदर्शन में महिलाएं 'वी वांट जस्टिस' और 'हमारा हिजाब मिलना चाहिए' जैसे नारे लिखे पोस्टर लेकर आई थीं. यह प्रदर्शन खोड़ा के नवनीत विहार इलाके में हुआ था.
प्रदर्शन की पहले से इजाजत नहीं ली गई थी. इस वजह से वहां स्थानीय पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंच गई थी. वहां भीड़ और प्रदर्शनकारियों की पुलिस टीम से धक्का-मुक्की भी हुई थी. इसके बाद आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची. बाद में पुलिस ने मामला शांत करा लिया और प्रदर्शन कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story