- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Shahjahanpur में...
उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur में फाइनेंसर के नाम पर युवक से ठगी, मारपीट कर छीने 20 हजार
Tara Tandi
20 May 2025 2:30 PM IST

x
Khutar खुटार : बाइक सवार युवकों ने खुद को फाइनेंसर बताकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गांव नगरा निवासी शाहरुख को रास्ते में लोग लिया और गाली गलौज कर पिटाई की। बाद में 20 हजार रुपये की नकदी छीन कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित ने एक नामजद और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।
गांव नगरा गांव निवासी शाहरुख ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे वह अपने घर से एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से सीतापुर सहारु जा रहा था। खुटार मेन रोड पर पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास पहुंचा। तभी चार बाइकों से पांच लोग पहुंचे और उसकी बाइक के आगे लगा दी। इसमें एक युवक जान पहचान का था और चार युवक उसके साथी थे। बाइक सवार पांच लोगों ने नीचे उतरकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे पीट दिया। उक्त युवकों ने पीड़ित की जेब में रखी 20 हजार रुपये छीन लिए।
उक्त युवकों ने अपने आपको एक कंपनी का फाइनेंसर बताने लगे। पीड़ित शाहरुख के आईडी प्रूफ मांगने पर उक्त युवक फिर से पिटाई करने लगे। जबकि बाइक में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त सभी युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बाइक व नकदी लेकर चले गए। पीड़ित शाहरुख ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार रावत ने बताया जांच कर कार्यवाई की जाएगी।
TagsShahjahanpur फाइनेंसरयुवक ठगीमारपीट छीने 20 हजारShahjahanpur financieryouth cheatedassaulted and robbed of Rs. 20000जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





