- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur में युवक से...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur में युवक से मारपीट कर सोने की चेन लूटी, पीड़ित ने की शिकायत
Tara Tandi
3 May 2025 8:04 PM IST

x
Saharanpur सहारनपुर: उत्तरप्रदेश सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र स्थित रामलोक कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित ने सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र सौंपते हुए कुछ दबंगों पर मारपीट और सोने की चेन छीनने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
पीड़ित संदीप कुमार ने बताया कि वह शादी समारोहों में डीजे बजाने का काम करता है और उसका भाई भी इस काम में उसके साथ सहयोग करता है. संदीप ने बताया कि उसने अपने कुछ अन्य सहयोगियों को मेहनताना देने के लिए बुलाया था, तभी वहां सनी नाम का एक युवक पहुंचा, जो नशे का आदी है. संदीप का आरोप है कि सनी आए दिन खुद को वकील बताकर उससे जबरन पैसे की मांग करता है. घटना के दिन सनी ने पहले संदीप के साथ मारपीट की और फिर उसके गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गया.
TagsSaharanpur युवक मारपीटसोने चेन लूटीपीड़ित शिकायतSaharanpur youth assaultedgold chain lootedvictim complainsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





