उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में खेत में घास लेने गई महिला की करंट लगने से हुई मौत

Shreya
4 July 2023 4:52 PM IST
सहारनपुर में खेत में घास लेने गई महिला की करंट लगने से हुई मौत
x

सहारनपुर (गंगोह)। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर में खेत में घास लेने गई एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला की मौत से उसके परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव शकरपुर में जंगल में खेत से घास लेने गई महिला शिया पत्नी मांगेराम की करंट लगने से मौत हो गई।

बता दें कि खेत के ऊपर से गुज़र रही 11 हजार के.वी विद्युत लाइन टूटकर नीचे गिरी हुई थी जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी महिला उस 11 हजार के.वी विद्युत लाइन की चपेट में आ गई और उसकी करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story