- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Rampur में दहेज न...
उत्तर प्रदेश
Rampur में दहेज न मिलने पर युवक ने पत्नी को दिया तलाक
Tara Tandi
30 May 2025 1:48 PM IST

x
Rampur रामपुर। दहेज में दो लाख और बाइक नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर भगा दिया। पति ने महिला के मायके जाकर उसको तलाक दे दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला का कहना है कि उसका निकाह तीन साल पहले मुस्लिम रीति रिवाज से पटवाई के ऐचोरा निवासी तौफीक से हुआ था। निकाह के समय काफी दहेज ससुरालियों को दिया था। लेकिन इस दहेज से महिला पति तौफीक, जेठ शफीक, देवर लईक, ननद नाजमा, सोबीना, रुबीना खुश नहीं थे। निकाह के बाद से कम दहेज लाने के लिए उसको परेशान करने लगे।
उससे दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग कर दी थी। महिला का कहना है कि उसका देवर लईक मौका पाकर उसके साथ अश्लील हरकतें किया करता था। एक बार रेप का प्रयास भी किया। जब महिला ने अपने पति को यह बात बताई तो उसको चुप करा दिया। उसके बाद 10 फरवरी 2024 को ससुरालियों ने महिला को भगा दिया। इसके बाद वह मायके आ गई। उसके बाद थाने में तहरीर दी। आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराली महिला के मायके आ गए। उसके साथ मारपीट की। पति ने तलाक दे दिया। उसने थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
TagsRampur दहेजयुवक पत्नी तलाकRampur dowryyoung man wife divorceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





