उत्तर प्रदेश

राजसमंद में पुलिस थाना भीम का हेड कांस्टेबल 8 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

mukeshwari
23 Jun 2023 2:41 PM GMT
राजसमंद में पुलिस थाना भीम का हेड कांस्टेबल 8 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
x

राजसमंद। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर राजसमंद इकाई ने भीम थाने के हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह को आठ हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की राजसमंद इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके भाई के विरूद्ध दर्ज मुकदमें में गिरफ्तार नहीं करने की एवज में अनुसंधान अधिकारी हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह 10 हजार रूपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी के उदयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की राजसमंद इकाई के उप अधीक्षक पुलिस अनूप सिंह द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम के ट्रेप कार्रवाई करते हुए रघुवीर सिंह को परिवादी से 8 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय हैं कि आरोपी हैड कानिस्टेबल द्वारा शिकायत से पूर्व ही परिवादी से 2 हजार रुपये रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर लिये थे। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story