- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा में 32 वर्ष से...

नोएडा। थाना जेवर में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका जीजा उसकी बहन के साथ मारपीट करता है।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दिनेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका जीजा सुशील सेन उसकी बहन संगीता के साथ मारपीट करता है। पीड़ित के अनुसार संगीता की 32 वर्ष पहले सुशील सेन के साथ शादी हुई थी।
शादी के समय से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार 13 जुलाई वर्ष 2023 को उसकी बहन के साथ सुशील द्वारा मारपीट की गई तथा केमिकल के ड्रम जिसमें तेजाब रखा था, उसमें डुबोकर मारने का प्लान बनाया था। जिसकी जानकारी होने पर उसकी बहन घर से भागकर मायके आ गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार उसके जीजा के एक महिला से अवैध संबंध है। इस वजह से वह उसकी बहन को रास्ते से हटाना चाह रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।





