उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में चार बच्चों व पति छोड प्रेमी के घर पहुंची महिला

Shreya
15 July 2023 10:35 AM IST
मुजफ्फरनगर में चार बच्चों व पति छोड प्रेमी के घर पहुंची महिला
x

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली चार बच्चों की मां को अपनी उम्र से आधी उम्र वाले युवक से प्रेम हो गया। महिला चार बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के घर जा पहुंची। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस को बयान देने के बाद महिला प्रेमी के साथ चली गई।

शहर कोतवाली की किदवईनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला बीती शाम को लापता हो गई थी। इस बारे में शहर कोतवाली पुलिस को मौखिक सूचना दी गई थी। सुबह महिला एक युवक व कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे शराब पीकर पीटता है। उसके चार बच्चे भी हैं, जो अपने पिता के पास हैं। अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती, प्रेमी के साथ रहेगी।

महिला के साथ आए युवक ने महिला को अपनाने की बात कही। पुलिस ने महिला के पति व उसके परिजनों को भी बुला लिया। तीन घंटे की गहमा-गहमी के कोई निर्णय नहीं निकल सका।

इस बीच महिला प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। शहर कोतवाल ने बताया कि महिला ने प्रेमी के साथ रहने की जिद की थी। इसके बाद दोनों पक्ष समझौता कर चले गए। महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई है।

Next Story