- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Moradabad में तमंचा...
उत्तर प्रदेश
Moradabad में तमंचा चेक करते वक्त गोली लगी, युवक की मौत
Tara Tandi
9 Aug 2025 9:04 AM IST

x
Moradabad मोरादाबाद । बीती रात अपने मुर्गी फार्म पर दोस्तों के साथ तमंचा चेक करने के दौरान अचानक गोली चलने से युवक की मौत हो गई। आवाज सुन परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर निवासी ठकरी सिंह के सबसे छोटे पुत्र प्रदीप कुमार(25) ने गांव से कुछ दूरी पर मुर्गी फार्म खोल रखा है। गुरुवार की देर शाम प्रदीप को गांव के ही कुछ युवक अपने साथ ले गए थे। कुछ ही देर बाद प्रदीप को गोली लगने से मौत हो जाने की खबर फैल गई। भाई राजेंद्र व अन्य परिजन घायल को लेकर काशीपुर स्थित अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
शुक्रवार सुबह परिजन शव गांव ले आए। कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि मृतक कुछ लोगों के साथ गांव में ही किसी घर में बैठा था जहां तमंचा चेक करते समय फायर बैक करने पर प्रदीप की गोली लगने से मौत हुई। गांव के लोग प्रदीप को साथ ले जाने वाले लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsMoradabad तमंचा चेकवक्त गोली लगीयुवक मौतMoradabad pistol checkshot at the timeyoung man diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





