उत्तर प्रदेश

मिर्ज़ापुर में पिता की डांट से नाराज़ किशोर की 11 दिन बाद जंगल में मिली लाश

jantaserishta.com
23 Nov 2026 4:52 PM IST
मिर्ज़ापुर में पिता की डांट से नाराज़ किशोर की 11 दिन बाद जंगल में मिली लाश
x
मीरजापुर। पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकले 17 वर्षीय किशोर का 11 दिन बाद सोमवार को जंगल में आंवले के पेड़ से लटकता शव मिला। लालगंज थाना क्षेत्र के जयकर खुर्द स्थित डांगरकेरी जंगल में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी।
जयकर खुर्द निवासी लखन यादव (17) पुत्र रामनाथ यादव उर्फ नत्थू यादव 11 नवंबर को घर से लापता हो गया था। पिता रामनाथ यादव की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, किशोर शाम करीब तीन बजे पिता की डांट से नाराज होकर घर से चला गया था। परिजनों और रिश्तेदारों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद 13 नवंबर को लालगंज थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई थी।सोमवार को जंगल में भेड़ चराने गए एक चरवाहे की नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।मृतक पांच भाई-बहनों में शामिल था। परिवार में बड़ा भाई लवकुश (24), भाई रवि किशन (15) और बहनें सुमन (22), बबल (16) व आंचल (14) हैं। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story