- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मिर्जापुर में पूर्व...
उत्तर प्रदेश
मिर्जापुर में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया के परिवार में पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद, दोनों भाइयों के आरोप-प्रत्यारोप, मामला कोर्ट में
jantaserishta.com
24 Nov 2026 5:32 PM IST

x
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक कैलाश चौरसिया के परिवार में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद अब सार्वजनिक हो गया है। इसमें उनके ही सगे भाई प्रदीप कुमार चौरसिया ने उनपर जबरिया निर्माण करने और धमकी का आरोप लगाया है, तो वहीं पूर्व मंत्री ने पलटवार करते हुए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पूर्व मंत्री ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक दबाव का नतीजा बताया है। जबकि उनके भाई का कहना है कि पूर्व मंत्री अपने राजनैतिक रसूख के बल पर अपना आधिपत्य स्थापित करना चाहते हैं। बता दें कि नगर के त्रिमोहानी निवासी प्रदीप कुमार चौरसिया का आरोप है कि रतनगंज मोहल्ले में पैलेस होटल के पीछे स्थित पुश्तैनी भूमि (43 फीट x 20 फीट) में उनका भी 1/5 हिस्सा है। उनका कहना है कि नगर मजिस्ट्रेट के रोक के आदेश के बावजूद वहां निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि रोकने पर उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में नगर मजिस्ट्रेट ने विवादित जमीन को धारा 164 BNSS के तहत कुर्क मानते हुए दोनों पक्षों को 2 दिसंबर 2026 को दस्तावेजों सहित तलब किया है। वहीं इस मामले पर पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया ने पलटवार करते हुए कहा है कि, "आरोप कोई भी किसी पर भी लगा सकता है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।"
उन्होंने आरोप लगाया है कि सत्तापक्ष के जिलाध्यक्ष के दबाव में पुलिस हस्तक्षेप किया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, "यह लोग गणेश जी को दूध पिलाने वाले हैं, ऐसे लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं।"
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वॉयस रिकॉर्डिंग के वायरल होने का भी दावा किया जा रहा है, जिसमें कथित तौर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया बीजेपी जिलाध्यक्ष से बैठकर समझौता कराने की बात कहते हुए सुने जा रहे हैं। हालांकि, इस रिकॉर्डिंग की पुष्टि स्वतंत्र रूप से हम नहीं करते हुए, लेकिन इसे लेकर चर्चा का बाजार गर्म हो उठा है कि आखिरकार पूर्व मंत्री ने बीजेपी जिलाध्यक्ष को फो़नकर क्यों बैठकर आप ही सुलभ समझौता करा दिजिए की बात कर रहे हैं? क्या यह कोई सिफारिश भरें शब्द हैं या कोई राजनैतिक जुगलबंदी की सुगबुगाहट!
फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात अधिकारियों के सामने रख दी है। अब सभी की नजर 2 दिसंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी है।
भाई ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार तो पूर्व मंत्री ने मीडिया ली मीडिया की शरण
पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया के भाई प्रदीप कुमार चौरसिया ने पुश्तैनी जमीन के मामले को लेकर जिला प्रशासन सहित मुख्यमंत्री से भी न्याय की गुहार लगाई है, उन्होंने पूर्व मंती्रीपर अपने राजनैतिक रसूख का बेजा इस्तेमाल करते हुए पुश्तैनी जमीन को कब्जा करने का आरोप लगाते हुए शासन-प्रशासन से गुहार लगाई, उधर तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने भी कुछ मीडिया के लोगों के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष को घेरने का काम करते हुए बीजेपी पर तंज कस कर पार्टी को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





