उत्तर प्रदेश

मेरठ में कुकर्म के शिकार किशाोर ने की थी कैंटीन संचालक की हत्या

Shreya
8 Aug 2023 10:22 AM GMT
मेरठ में कुकर्म के शिकार किशाोर ने की थी कैंटीन संचालक की हत्या
x

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में कैंटीन संचालक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में पुलिस ने मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले किशोर और उसके पिता को हिरासत में लिया है। किशोर कैंटीन में काम करता था। थाना प्रभारी के अनुसार घटना वाली सुबह वह कैंटीन पर गया था।

लेकिन कैंटीन संचालक ने उसे रात में आने को कहा। रात में जब वह कैंटीन पर पहुंचा तो दोनों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद कैंटीन संचालक ने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद कैंटीन संचालक सो गया। कैंटीन संचालक को सोता हुआ देखकर किशोर ने बदला लेने के लिए उसके चेहरे पर कई वार किए। गर्दन पर चाकू से वार किया। इससे कैंटीन संभालक की मौत हो गई थी। सरधना रोड स्थित बद्रीश पुरम कॉलोनी निवासी कमल किशोर सरधना फ्लाईओवर के नीचे देसी शराब के ठेके के बराबर में कैंटीन चलाता था। 27 जुलाई को कैंटीन में ही उसकी हत्या की गई थी। मृतक के भाई हरिओम की तहरीर पर पुलिस ने नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस से पूछताछ में किशोर ने बताया कि उसका परिवार सरधना रोड पर गणपति मंडप के पास झोपड़ी में रहता है। कैंटीन संचालक की हत्या के बाद दो बजे अपने घर पहुंचा था। आरोपी किशोर ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। किशोर की बात सुनकर परिजन दंग रह गए। घटना के अगले दिन किशोर भीड़ में खड़ा सब कुछ देख रहा था। लेकिन किसी को किशोर पर शक नहीं हुआ था। इसके बाद वह परिवार सहित मध्यप्रदेश चला गया था। जहां से पुलिस ने उसको हिरासत में लिया है।

Next Story