- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मेरठ में अवैध संबंध के...
मेरठ में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर गन्ने के खत में दबाई लाश

मेरठ। अवैध संबंधों के शक में एक युवक ने गला घोंटकर अपनी पत्नी को मार डाला। इसके बाद शव को गन्ने के खेत में गाड़कर भाग गया। 15 दिन बाद पुलिस ने मर्डर केस का खुलासा कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के समक्ष आरोपी ने अपना अपराध स्वीकर कर लिया है। आरोपी अशोक की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी की मौत के बाद उसने अपनी साली से शादी कर ली थी।
पुलिस ने बताया कि 23 जुलाई को गांव फिटकरी के खेत में महिला की लाश मिली थी। उसकी पहचान फूलसमुंद्री के रूप में की गई। घटना के बाद से ही उसका पति अशोक फरार चल रहा था। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पकड़े जाने पर अशोक ने बताया कि उसकी पत्नी के दूसरे लोगों से अवैध संबंध थे। उसने कई बार उसे समझाया लेकिन वह नहीं मान रही थी। तंग आकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के कुछ दिन पहले ही उसने किसी गैर मर्द के साथ पत्नी की फोटो देखी थी। इसके बाद उसका खून खौल गया।
बताया जा रहा है कि अशोक की यह दूसरी शादी थी। बच्चा होने के बाद उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। अशोक ने 12 साल छोटी अपनी साली फूलसमुंद्री से शादी कर ली। पहली पत्नी से अशोक को दो और फूलसमुंद्री से भी दो बच्चे हैं। करीब दो साल पहले अशोक के सबसे बड़े बेटे रिंकू का शव गांव के पेड़ से लटका मिला था। घरवालों ने आत्महत्या मानते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।