उत्तर प्रदेश

ससुराल वालों ने विवाहिता से की मारपीट

Admin Delhi 1
12 Nov 2022 1:39 PM IST
ससुराल वालों ने विवाहिता से की मारपीट
x

मेरठ क्राइम न्यूज़: लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी विवाहिता सानिया ने पति असिफ व ससुराल वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति का दूसरी महिला से अवैध संबंध है। 15 दिन पहले ही उसने एक बेटे को जन्म दिया। शादी के बाद से ससुराल मारपीट कर दहेज से मांग करते है। शुक्रवार को पीड़िता ने लिसाड़ीगेट थाने पहुंचकर पति और समुरालियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। उधर, लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

Next Story