उत्तर प्रदेश

ललितपुर जिले में एक महिला के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर बलात्कार का मामला आया सामने

Admin Delhi 1
2 Oct 2022 2:38 PM IST
ललितपुर जिले में एक महिला के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर बलात्कार का मामला आया सामने
x

क्राइम न्यूज़: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ बलात्कार करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने शनिवार को बताया कि आरोपी युवक के विरूद्ध कोतवाली सदर में मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार कोतवाली सदर क्षेत्र की निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि वह अपने पति से अलग रहती है। दस माह पूर्व कोतवाली सदर निवासी राजेश लाल पुत्र फ्रेडलाल उसके यहां दूध देने आता था। राजेश लाल ने उसे नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। बीती 26 सितंबर को वह सुबह साढे नौ बजे उसके घर आया। उस समय वह पूजा कर रही थी,

तभी उसने उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद वह जबरदस्ती अपने घर ले गया। जहां उसने उसे मांसाहारी भोजन बनाने के लिये मजबूर किया। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तब आरोपी ने लाठी से उसकी मारपीट कर दी। किसी प्रकार वह आरोपी के घर की कैद से भाग निकलने में कामयाब हुयी। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाई प्रारंभ कर दी।

Next Story