- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur में तांत्रिक...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur में तांत्रिक ने झाड़-फूंक से फंसाकर महिला को अपने साथ भगाया
Tara Tandi
25 May 2025 7:09 PM IST

x
Lakhimpur लखीमपुर : थाना पढुआ क्षेत्र में एक तांत्रिक ने भूत-प्रेत का साया बताकर झाड़-फूंक के बहाने महिला को अपने जाल में फंसा लिया और उसे लेकर भाग निकला। महिला लाखों रुपये के गहने, नकदी आदि भी अपने साथ ले गई है। पति ने आरोपी और उसके साथियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर महिला को गायब करने की आशंका जताई है। पुलिस ने पति की तहरीर पर तांत्रिक समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
थाना पढुआ क्षेत्र के एक गांव निवासी आरिफ खान ने बताया कि उसके गांव के ही अकील व उसके साथी जादू-टोना करते हैं। करीब 15 दिन पहले वह घर पर नहीं था। आरोपी अकील अपने साथियों के साथ करीब 15 दिन पहले उसकी गैरमौजूदगी में घर आया। उसकी पत्नी पर भूत प्रेत का साया होने की बात कहते हुए झाड़ फूंक की। उसे ताबीज आदि बनाकर दिया। घर में भी इधर-उधर ताबीज जमीन में गढ़वा दिए। उसकी पत्नी को प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गए। आरोप है कि घर में मौजूद दो तोला सोना, आधा किलो चांदी, छह हजार रुपए, बैंक पास बुक भी अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने आरोपियों पर दुष्कर्म के बाद पत्नी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने पति की तहरीर पर अकील अहमद, अय्यूब अली, दानिश अली, वारिश अली, बब्लू लाल, सरफुद्दीन, छोटू और अशरफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया युवती का शारीरिक शोषण
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने बताया कि गांव के ही सलमान पुत्र रज्जब खां से उसका प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी करने की बात की तो वह इन्कार कर रहा है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। जानकारी करवाने के बाद कार्रवाई होगी।
TagsLakhimpur तांत्रिकझाड़-फूंकफंसाकर महिलासाथ भगायाLakhimpur Tantrikexorcismtrapped the womanran away with herजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





